पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से किया गया सम्मानित

0
80
पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से किया गया सम्मानित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज सेशेल्स की राजकीय यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मुझे ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स के लोगों, वहाँ की सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का आभारी हूँ। मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूँ और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूँ जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी मानते हैं। यह एक गंभीर चुनौती है जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा। भारत अपनी ओर से, हमारी धरती को हरा-भरा और टिकाऊ बनाने के लिए ज़रूरी हर कदम उठाने को तैयार है। यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, ‘मिशन LiFE’ पर जोर और इंटरनेशनल सोलर अलायंस, कोएलिशन फॉर डिज़ास्टर रेज़िलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक कोशिशों में झलकता है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here