पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की योजनाओं के लाभ का किया उल्‍लेख

0
67
पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की योजनाओं के लाभ का किया उल्‍लेख

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं से हुए लाभों का उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं देश के लोगों के लिए गरिमा, आश्वासन और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है और देश में सामाजिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया है। अटल पेंशन योजना के लाभों पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना ने कई वृद्ध लोगों के जीवन को अधिक सुरक्षित बनाया है। प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना के तहत महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और प्राप्त लाभों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और योजना की सफलता में नारी शक्ति के योगदान प्रशंसा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here