मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा की बचत के लिए लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी उत्पादों का उपयोग कम करने का आग्रह किया है। कल शाम गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने तथा घर से काम, ऑनलाईन कक्षाएं और वर्चुअल बैठक जैसे कोविड दौर के उपाय अपनाने की अपील दोहराई। आयात कम करने और इस संकट से उबरने में देश की मदद के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इय समय लोगों को एकजुट होने और देश के संसाधनो पर बोझ कम करने का दायित्व निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी मुद्रा में कई लाख करोड़ रूपये आयात पर खर्च करना होता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देशवासियों पर इस संकट का असर कम से कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक प्रत्येक छोटा और सार्थक कदम देश के हित में होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक बसें और कार पूलिंग अपनाने को कहा। उन्होंने स्थिति सामान्य होने तक सोना न खरीदने की अपील भी दोहराई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



