मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ एक सार्थक बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने भारत के इस लगातार बने हुए रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा नेविगेशन और व्यापार की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई। हमने ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलग-अलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। हम आने वाले समय में अपने व्यापार के दायरे को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



