मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध गायक और असम विधानसभा के पूर्व सांसद, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “महान डॉ. भूपेन हजारिका जी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूँ। उनकी आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना समाई थी, जो पूरे देश तक पहुँची।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “उन्होंने अपने संगीत के जरिए अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से व्यक्त किया। उनके गानों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया। मुझे पिछले साल गुवाहाटी में उनकी जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत में शामिल होने का सुखद अनुभव याद है। भूपेन दा का जीवन और काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



