मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट ढंग से देश की सेवा की है तथा विशेष रूप से वंचितों और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने देश की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि वह आज ओडिशा में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती रही है। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की बेहतरीन सेवा की है, और वे विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति समर्पित रही हैं। भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण बहुत प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें देश की सेवा में लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



