पीएम मोदी ने सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-5 आवासीय सुविधा का किया दौरा

0
78

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित सामान्‍य पूल आवासीय सुविधा (जीपीआरए) टाइप फाइव का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने श्रमजीवियों से बातचीत भी की। वे जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15 हजार 200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों पर ये परियोजनाएं, जीपीआरए कॉलोनियों के आधुनिकीकरण और सरकारी कर्मचारियों तथा प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं का पुनर्विकास सरकारी खजाने पर बोझ डाले बिना एक अभिनव आत्मनिर्भर वित्तीय मॉडल के तहत किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनर्विकास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9 हजार 350 से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे और लगभग 48 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान का विकास किया जाएगा। इससे प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here