पीएम मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर शुभकामनाएं दीं

0
72

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 18वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि सिविल सेवा दिवस “सुशासन और राष्ट्र निर्माण” की दिशा में काम करने के संकल्प को और मजबूत करने का एक अवसर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। जमीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और भारत की प्रगति में योगदान देते हैं। हमारे सिविल सेवक उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ सेवा करते रहें और कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।” उन्होंने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर एक सशक्त, समृद्ध और संवेदनशील भारत के निर्माण के अपने संकल्प की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय सेवा ‘विकसित भारत’ की नींव है। सिविल सेवा दिवस के गौरवशाली अवसर पर, आइए हम अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़कर एक सशक्त, समृद्ध और संवेदनशील भारत के निर्माण के अपने संकल्प की पुष्टि करें।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here