पीएम मोदी ने Alstom के सीईओ मार्टिन सियोन से की मुलाकात

0
111
पीएम मोदी ने एल्सटॉम के सीईओ मार्टिन सियोन से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पेरिस में Alstom के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन सियोन से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दो नों के बीच हुई वार्ता में परिवहन और रेलवे आधुनिकीकरण के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में एल्सटॉम के निवेश और विनिर्माण उपस्थिति का उल्लेख किया। वार्ता में Alstom के सीईओ मार्टिन सियोन ने भारत में निवेश के लिए एल्सटॉम की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Alstom के सीईओ, मिस्टर मार्टिन सियन के साथ अच्छी बातचीत हुई। भारत में Alstom की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है। भारत की विकास यात्रा में उनका भरोसा और ‘मेक इन इंडिया’ व ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की दिशा में उनकी कोशिशें तारीफ़ के काबिल हैं। और आने वाले समय में ये मौके और भी बेहतर होंगे। भारत दुनिया को हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करता है।”

News Source : X @MEAIndia , @narendramodi

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here