मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “स्वराज व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जन-जन का संकल्प बनाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर आज पुणे में श्री अजीत डोभाल जी को तिलक स्मारक ट्रस्ट के ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “डोभाल जी ने जहाँ देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ बने मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) की मजबूत नींव डाली, वहीं मोदी जी के नेतृत्व में सबसे लंबे कार्यकाल तक एनएसए रहते हुए बाह्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने व सेनाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त बनाने में भी अहम योगदान दिया। डोभाल जी को मिला यह पुरस्कार देश के लिए जीने और काम करने वाले हर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



