पुणे: वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग से रनवे बंद, 90 से अधिक उड़ानें प्रभावित

0
107

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:25 बजे हुई, जब लैंडिंग के दौरान विमान के अंडरकैरेज में खराबी आ गई और विमान रनवे के बीचोंबीच फंस गया। इस वजह से नागरिक उड़ानों का परिचालन ठप हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान का चालक दल सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

आप को बता दे , रनवे को साफ करने के लिए क्रेन और भारी मशीनरी तैनात की गई है तथा इसे सामान्य संचालन के लिए बहाल करने में करीब 4 से 6 घंटे लग सकते हैं। इस बीच 90 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें कई उड़ानें रद्द और कुछ डायवर्ट की गई हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, आकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आने-जाने वाली कई उड़ानें बाधित हुई हैं। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि घटना की सटीक वजह कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद ही स्पष्ट होगी।

Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here