मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने ब्रिटेन में रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर आर्थिक सहयोग से रक्षा विनिर्माण, तकनीक आदान-प्रदान और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी। साथ ही, उन्होंने महत्वपूर्ण तकनीकों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर भी बल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने कल लंदन में ब्रिटेन के कॉन्स्टिट्यूशन हिल स्थित मेमोरियल गेट्स पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जनरल चौहान ने ब्रिटेन की हिन्द-प्रशांत राज्य मंत्री सीमा मल्होत्रा से भी भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने प्रमुख अधिकारियों, विचारकों और बुद्धिजीवियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



