मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्ममेकर करण जौहर के साथ प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर लॉन्च किया है। अमेजॉन ओरिजिनल फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ये टीजर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने से पहले रिलीज किया गया है। इसे फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसमें 22 साल की उषा की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जिसने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों को चकमा देने के लिए एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं साथ ही सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’नील और आनंद तिवारी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके साथ ही इमरान हाशमी एक गेस्ट अपीयरेंस में हैं। करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ऐ वतन मेरे वतन का प्रीमियर 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा।
her words echoed through the airwaves, her dedication awakened the spirit of independence in every heart
discover the story of this unsung hero in #AeWatanMereWatanOnPrime, Mar 21#KaranJohar @apoorvamehta18 @somenmishra0 @SaraAliKhan #KannanIyer @darab_farooqui @Dharmatic_ pic.twitter.com/ynDZQoJwrM
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 1, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



