मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्नांड मार्कोस जूनियर ने आज देश में ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की। एक कार्यकारी आदेश में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा कि इस संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और दबाव उत्पन्न हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऊर्जा आपातकाल की घोषणा से सरकार को मौजूदा कानूनों के तहत जोखिमों से निपटने के लिए प्रभावी और समन्वित उपाय लागू करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि ईंधन, भोजन, दवाइयां, कृषि उत्पाद और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आवाजाही, आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह घोषणा एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



