मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलीपींस में, दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में आज सुबह 7.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी आने की संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलीपींस के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केन्द्र मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से 13 किमी दक्षिण-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। यह भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर आया। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के कई द्वीपीय देशों में छोटी सुनामी लहरें आने की संभावना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



