बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ पर अब हर किसी की नजर है। वहीं कुछ दिन पहले फिल्म से अभिनेता ऋतिक रोशन के पहले लुक का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर के बाद अब अक्षय ओबेरॉय का फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है। अक्षय ओबेरॉय एयरफोर्स पायलट के किरदार में हैंडसम लग रहे है। फिल्म में वह दीपिका और ऋतिक के साथ एयर ड्रैगन यूनिट में देश के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। अक्षय ओबेरॉय का फिल्म से पहला लुक का पोस्टर ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरे देश में बड़े पैमाने पर की जा रही है। वहीं ऋतिक रोशन भी फिल्म में एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।
Squadron Leader Basheer Khan
Call Sign: Bash
Designation: Weapon System Operator
Unit: Air Dragons
Fighter Forever 🇮🇳 #FighterOn25thJan #Fighter #FighterMovie pic.twitter.com/xausXLqqrv— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 13, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



