फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से सभी कलाकारों की पहली झलक आई सामने

0
266

कुणाल खेमू अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘मडगांव एक्सप्रेस’ है। फिल्म की कहानी भी खुद कुणाल ने लिखी है। इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज सितार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म से तमाम सितारों की पहली झलक सामने आई है।

सामने आए वीडियो में प्रतीक, अविनाश और दिव्येंदु का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, कृणाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘एक साथ में पिक्चर तो बनता है।’ इसके साथ कृणाल ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को जारी किया जाएगा। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो तीन दोस्तों के एक अतरंगी रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here