मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। फिल्म में कॉमेडी के महारथी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल, 2007 में आई कल्ट फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म वेलकम बैक 2015 में आई थी जिसमें अक्षय कुमार नहीं थे। अब 19 साल बाद वेलकम में अक्षय की वापसी हो रही है और इस बार उनके साथ कई कॉमेडी किंग्स भी धमाल मचाने आ रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेलकम टू द जंगल इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से 15 दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म आपको कल्ट क्लासिक मूवीज की याद दिल देगी। उदय शेट्टी और मजनू की पेंटिंग हो, रवीना टंडन का ड्रामा या फिर जैकी श्रॉफ की एंट्री, ट्रेलर का हर सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत 2000 करोड़ी फेक फिल्म के टाइटल से होती है। मतलब एक फिल्म बन रही है जो एक्शन से भरपूर होगी, लेकिन रियल में उसमें सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी होगी। फिल्म में डायरेक्टर परेश रावल बने और उन्हें असिस्ट कर रहे हैं राजपाल यादव। फिल्म की शूटिंग एक गांव में होती है, लेकिन यहां डाकुओं का राज है। डाकुओं का लीडर (जैकी श्रॉफ) को लगता है कि गांव में आर्मी आई है, इसलिए वे दहशत फैलाने लौट आते हैं। 4 मिनट 10 सेकंड का ट्रेलर कॉमेडी से भरा है। फिल्म का हर सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देगा, खासकर दलेर मेहंदी का। सिंगिंग स्टार दलेर मेहंदी वेलकम टू द जंगल के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



