फीफा विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको को 3-2 से हराया

0
81
फीफा विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको को 3-2 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जूड बेलिंगहैम ने मैच की शुरुआत में, 36वें और 38वें मिनट में लगातार दो गोल कर इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम से पहले जूलियन क्विनोनेस ने मेक्सिको के लिए एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे हाफ में 54वें मिनट में जरेल क्वांसा को रेड कार्ड दिखाया गया और इंग्लैंड को लगभग 35 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, फिर भी कप्तान हैरी केन ने 60वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 3-1 करा दी। 69वें मिनट में राउल जिमेनेज ने पेनल्टी से एक गोल कर अंतर घटाया लेकिन मेक्सिको बराबरी नहीं कर सका। क्वांसा वर्ल्ड कप में रेड कार्ड पाने वाले चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बने।इसके पहले 1986 में रे विल्किंस, 1998 में डेविड बेकहम और 2006 में वेन रूनी को रेड कार्ड मिला था। 2006 के बाद यह पहला मौका है जब किसी इंग्लैंड खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर भेजा गया। वहीं, मेक्सिको 1986 के बाद आठवीं बार प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here