फीफा विश्व कप 2026 : ग्रुप-के में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच का मुकाबला 0-0 से रहा ड्रॉ

0
80
फीफा विश्व कप 2026 : ग्रुप-के में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच का मुकाबला 0-0 से रहा ड्रॉ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में कोलंबिया से भिड़ंत की, जो दर्शकों की उम्मीदों के बावजूद बिना गोल (0-0) ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस नतीजे के साथ कोलंबिया ग्रुप-के में सात अंकों के साथ शीर्ष पर बना रहा और पुर्तगाल पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर राउंड ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर गया, जहां उसका सामना अब क्रोएशिया से होगा। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में मौके बनाए। कोलंबिया ने 54% गेंद पर कब्जा और 15 शॉट्स, जिनमें तीन सीधी लक्ष्य पर रहे, जबकि पुर्तगाल ने 9 शॉट और दो बार गोलपोस्ट को निशाना बनाया, पर किसी भी पक्ष को गोल करने की कामयाबी नहीं मिली।

मैच के दौरान पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में कोलंबिया ने अधिक आक्रामक रूप दिखाया और लगातार काउंटर अटैक किए, वहीं पुर्तगाल ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद लय पकड़ी और कुछ तेज मौके बनाए। दोनों टीमों ने डिफेंसिव मजबूती दिखाई। ग्रुप-के के अन्य मुकाबले में उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो ने 1-1 से ड्रॉ खेला, जिसमें उज्बेकिस्तान के एल्डोर ने 10वें मिनट में बढ़त दिलाई और डीआर कांगो के योआने विसा ने 68वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर बराबरी कराई।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here