मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी दुनिया के पहले फुटबॉलर बने हैं जिन्होंने लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल किए। वे रविवार को ग्रुप जे के मुकाबले में जॉर्डन के खिलाफ सब्स्टीट्यूट के रूप में आए और 80वें मिनट में फ्री-किक से गोल दागा। मेसी को 20 साल बाद अर्जेंटीना की शुरुआत की टीम में जगह नहीं मिली थी। ऐसा आखिरी बार 30 जून 2006 को हुआ था जब वह होस्ट जर्मनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में आरंभिक 11 में नहीं थे। मेसी के इस गोल की वजह से डलास स्टेडियम में खेला गया मैच 3-1 से अर्जेंटीना के नाम रहा और इस जीत के साथ टीम ग्रुप जे में शीर्ष स्थान पर रहकर नॉकआउट चरण में पहुंच गई। अर्जेंटीना ने लीग स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक जुटाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैच में मेसी के अलावा जियोवानी लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री-किक से पहले गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई, जबकि लाउतारो मार्टिनेज ने 31वें मिनट में पेनल्टी को गोल किया और हाफ टाइम से पहले बढ़त दोगुनी कर दी। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह इस विश्व कप में पहला गोल था। दूसरे हाफ की शुरुआत में मैदान पर आए मूसा अल- तामारी ने 55वें मिनट में गोल करके जॉर्डन की वापसी की उम्मीद जगाई, पर अर्जेंटीना ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



