मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फीफा विश्व कप में नॉर्वे ने आज इराक को 4-1 से हरा दिया। नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने दो गोल किए। 26 साल एर्लिंग हालांड पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने उतरे थे और गोल कर इसे यादगार बनाया। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर ने 29वें मिनट में पास से गोल करके नॉर्वे को बढ़त दिलाई। हालांकि जल्दी ही अयमन हुसैन के हेडर से इराक बराबरी दिला दी। इसके बाद नॉर्वे बढ़त बनाने के मौके लगातार तलाशता रहा। हालांड ने इराक के डिफेंस गलती का फायदा उठाकर हाफ टाइम से पहले फिर से नॉर्वे को आगे कर दिया। यह गोल उनके लिए यादगार था, इससे टीम को बढ़त मिली और साथ ही इंटरनेशनल मैचों उनके गोल्स की संख्या 57 हो गई। लियो ओस्टिगार्ड को मैच की शुरुआत में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आते ही हेडर के जरिए एक शानदार गोल कर दिया। इसके साथ यह भी तय हो गया कि अब यहां से नॉर्वे की टीम मैच नहीं हारेगी। नॉर्वे को चौथा गोल स्टॉपेज टाइम में हुसैन के ओन गोल से मिला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले फ्रांस ने कल सेनेगल को 3-1 से हरा दिया। फ्रांस की ओर से किलियन म्बाप्पे ने दो गोल किए और वे अब 58 गोल के साथ अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडी हैं। एक अन्य गोल ब्रैडली बारकोला ने दागा। सेनेगल के लिए एकमात्र गोल म्बाये ने किया। प्रतियोगिता के एक अन्य मुका़बले में, ईरान और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। उरुग्वे और सऊदी अरब तथा बेल्जियम और मिस्र के मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



