बंगाल में BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया ‘शक्ति स्वरूपा’, फोन पर की बात

0
145
बंगाल में BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा', फोन पर की बात
Image Source: ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संदेशखाली कांड की पीड़िता और भाजपा द्वारा बशीरहाट सीट से उम्मीदवार बनाईं गईं रेखा पात्रा से फोन पर बात की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान पीएम ने रेखा को शक्ति स्वरूपा भी बताया। पीएम ने उनसे चुनाव प्रचार की तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर भी बात की। वहीं, बातचीत के दौरान रेखा ने संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों के बारे में पीएम मोदी को अवगत कराया।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने फोन पर पूछा, ‘आप एक बड़ा दायित्व निभाने जा रही हैं, इस समय आपको कैसा लग रहा है? जवाब में रेखा ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। आपका हाथ मेरे और संदेशखाली के लोगों के सिर पर है।आप तो हमारे लिए भगवान समान हैं। लग रहा है भगवान राम जी हमारे साथ हैं और उनका हाथ हम लोगों के सिर पर है।’ इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि माताओं- बहनों का हाथ मेरे सिर पर है।

जानकारी के लिए बता दे, भाजपा ने रविवार को ही उत्तर 24 परगना के बसीरहाट सीट से रेखा को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके दो दिनों के भीतर ही उन्हें पीएम का फोन आया। संदेशखाली बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्सा है।

इससे पहले भाजपा द्वारा इस सीट से रेखा पात्रा के नाम की घोषणा के एक दिन बाद ही सोमवार को क्षेत्र में कुछ स्थानों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगे मिले, जिन पर हम रेखा को उम्मीदवार के रूप में नहीं चाहते जैसी बाते लिखी थीं। एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा, वे पोस्टर हमारे नहीं थे। तृणमूल कांग्रेस ने घटिया राजनीति करने के लिए ऐसा किया है। हालांकि, तृणमूल ने इस आरोप से इन्कार किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here