बस्ती में भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत की खबर

0
89
Accident
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती शहर से सटे हर्दिया चौराहे पर रविवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार छह लोगों में से तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती-बांसी रोड पर कोतवाली क्षेत्र के हर्दिया चौराहे पर बड़ेवन की ओर से जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बांसी की तरफ से सवारी लेकर आ रही टेंपो से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर मदद के लिए दौड़े। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना ग्रस्त टेंपो में छह लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक महिला समेत तीन को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बन्तला गांव की 48 वर्षीय प्रीती शुक्ल पत्नी बृजेश शुक्ला, नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा जाट गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत व एक अज्ञात युवक शामिल है। वहीं घायलों में बन्तला निवासी बृजेश शुक्ला, सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथूबुजर्ग निवासी दिलीप चौहान व सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थानान्तर्गत जंगलीपुर निवासी संतोष मौर्य शामिल हैं। इन सबका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना में मृत एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष होगी उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here