बिहार के कैमूर में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया की माने तो, एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ और एक बाइक सवार की मौत हुई है। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित देवकली के पास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद एनएच 2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है, और मृतकों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



