मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एन.डी.ए. के कई वरिष्ठ नेता पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार पिछली सरकार द्वारा अपनाए गए फार्मूले के आधार पर किया जा रहा है। भाजपा के लगभग पंद्रह और जे.डी.यू. के चौदह विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास से दो, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक प्रतिनिधि को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में अधिकांश पद भाजपा और जे.डी.यू. के जाने-पहचाने चेहरों को दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। जे.डी.यू. से निशांत कुमार के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



