मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। वह चार जून को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगी। वह सिक्किम हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली सिक्किम की पहली महिला हैं और वर्तमान में वह इसी पद पर हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 22 मई को उनके नाम की सिफारिश की थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने एक पोस्ट में कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और प्रधान न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने सिक्किम हाई कोर्ट की न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



