नई दिल्ली: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में अचानक मौसम में गर्मी बढ़ी है। मगर अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार में लोगों को लगातार तीन दिनों तक भीषण ठंड का सामना करना होगा। यहां के कई इलाकों में 24 से 26 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। आईएमडी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
25 जनवरी: हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं बिहार में दूसरे दिन कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
26 जनवरी: बिहार में तीसरे दिन भी लोगों को कोल्ड डे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। वहीं ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद चार दिन तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। अगर मध्य भारत की बात करें तो अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटे में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं आएगा। 24 घंटे के बाद अगले चार दिन तक 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान यथावत बना रहेगा।
मैदानी इलाके में अमृतसर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: khabarmasala



