बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पीएमजीएसवाई एवं ग्रामीण कार्य विभाग तथा बीएससीबी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की

0
82
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पीएमजीएसवाई एवं ग्रामीण कार्य विभाग तथा बीएससीबी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) एवं ग्रामीण कार्य विभाग तथा बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क विकसित कर विकास की गति को और तेज करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन एवं प्रभावी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here