बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘संकल्प’ सभागार में जेपी गंगा पथ के समग्र विकास को लेकर समीक्षा बैठक की

0
78
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने 'संकल्प' सभागार में जेपी गंगा पथ के समग्र विकास को लेकर समीक्षा बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में जेपी गंगा पथ के समग्र विकास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने परियोजना में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में जेपी गंगा पथ के समग्र विकास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा की तथा परियोजना में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जेपी गंगा पथ को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से उद्यान, पार्किंग, कैफेटेरिया, पैदल पथ एवं जनसुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा। प्रत्येक 1.5 से 2 किलोमीटर पर पर्याप्त पार्किंग, आवश्यकता अनुसार गंगा किनारे फुटओवर ब्रिज तथा लगभग 6.5 किलोमीटर लंबे गंगा चैनल के विकास की कार्ययोजना पर विशेष बल दिया गया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, आम जनता के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बक्सर से भागलपुर तक गंगा तट के समेकित एवं चरणबद्ध विकास हेतु एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन विरासत को नई पहचान मिल सके।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here