बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का किया शुभारंभ

0
88
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि आज भागलपुर के ग्राम कासिल, पंचायत सालपुर, प्रखंड गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कासिल) परिसर का निरीक्षण किया तथा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया। यह पहल प्रत्येक प्रखंड तक उच्च शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर भागलपुर के समग्र विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। उन्होंने बताया कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही, प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन की प्रक्रिया को गति देते हुए अगले एक वर्ष के भीतर इसकी स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि औद्योगिक और आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देने के लिए लगभग 400 एकड़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि विक्रमशिला सेतु को 30 नवंबर तक पूर्ण रूप से चालू करने, मुंगेर से भागलपुर तक गंगा मरीन ड्राइव के निर्माण तथा कहलगांव से बटेश्वरधाम तक रोप-वे परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएँ भागलपुर को शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार का नया केंद्र बनाएंगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here