बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया

0
108
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय से 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया और बिहार में शिक्षा के नए युग का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बी.पी. इंटर स्कूल पहुँचकर मॉडल विद्यालय का निरीक्षण और अवलोकन किया तथा गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साथ ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, सिमरिया में भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर, सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव एवं रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा विकसित बिहार के संकल्प को नई ऊर्जा देगी। आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा जनसंवाद कार्यक्रम में विशाल जनसमूह को संबोधित कर शिक्षा, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया। “बिहार पढ़ेगा, तभी बिहार आगे बढ़ेगा” के संकल्प के साथ FILO App, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाया जाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here