मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12,268.68 करोड़ रुपए की लागत की कुल 5,471 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभी योजनाएं ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और लघु जल संसाधन विभाग की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की 3,904.33 करोड़ रुपए की लागत से 4 ग्रिड उपकेन्द्रों का उद्घाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबद्ध योजना-2 का कार्यारंभ किया गया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 603.68 करोड़ रुपए की लागत से सुपौल स्थित लोहिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की 6,559.17 करोड़ रुपए की लागत से कुल 3,967 पथों एवं 344 पुलों का शिलान्यास किया गया। साथ ही लघु जल संसाधन विभाग की कुल 1,201.48 करोड़ रुपए की लागत से 1101 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



