मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की 1,555 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं 16 विभागों के 1,321 करोड़ रुपये की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित होकर रिमोट के जरिए इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
मीडिया की माने तो, इस समारोह में भोजपुर एवं जहानाबाद स्थित पॉलिटेक्निक भवनों का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही सभी 15 पॉलिटेक्निक भवनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



