बिहार : CM नीतीश कुमार ने 28 पुल सहित 3,618 योजनाओं का किया उद्घाटन

0
131

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 3590 पथों एवं 28 पुलों यानी कुल 3618 याजनाओं का उद्घाटन किया। ग्रामीण कार्य विभाग की इन योजनाओं में कुल 4446.188 करोड़ रुपए की लागत लगी है। इसके साथ ही ग्राम संपर्क योजना के तहत 1735.814 करोड़ रुपए लागत की 1583 पथों और 11 पुलों का उद्घाटन भी किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पथ परत नवीनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 2576.070 करोड़ रुपए की 1977 पथों तथा राज्य योजना के अंतर्गत 134.304 करोड़ रुपए की 30 पथों और 17 पुलों का उद्घाटन किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग का बजट जो वर्ष 2007-08 में लगभग 1390 करोड़ रुपए था। वह वर्ष 2023-24 में बढ़कर 11569 करोड़ रुपए हो गया।

मीडिया की माने तो, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि जो नई सड़क बनाई जाती है। उनका नियमित रूप से रखरखाव भी होता रहना चाहिए। ताकि आम लोगों को बारहमासी सुगम संपर्कता का लाभ मिलता रहे। इसके साथ ही जो क्षतिग्रस्त पुल को फिर से बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ की गई है। ताकि निर्धारित समय में सड़कों का पुनर्निर्माण हो सके और लोगों को यातायात में सुविधा मिले।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here