PM मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

0
118

दिल्‍ली: ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। वहीं आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया की माने तो, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीक प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है ग्रीस

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने कहा, “मैं अपनी आधिकारिक दौरे पर पहली बार भारत आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हम अपने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति जारी रख रहे हैं। कुछ महीने पहले एथेंस में हमने जिस संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे, उसे अभ्यास में लाया जा रहा है। जैसा कि पीएम मोदी ने कहा हम सभी क्षेत्रों सुरक्षा, रक्षा, निवेश, व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि और पर्यटन की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं। भारत और ग्रीस कई पहलू से एक-दूसरे से काफी करीब हैं। हमारे विचार उस पुल की तरह काम कर रहे हैं, जो हमें करीब लाता है। दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र और सबसे बड़ा लोकतंत्र एक-दूसरे के साथ सहयोग और साझेदारी स्थापित कर रहा है।”

ग्रीस के पीएम ने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच कृषि और रक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने कहा, “इस साल हम प्रवासन और अस्थिरता पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप देंगे।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ग्रीस के पीएम ने कहा, “पीएम मोदी में मुझे एक दूरदर्शी, उत्तम नेता और एक सच्चा दोस्त दिखता है।” उन्होंने बताया कि दुनिया आज अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। इसमें यूक्रेन में च रहे युद्ध से लेकर मध्यपूर्व की स्थिति, जलवायु परिवर्तन से लेकर ऊर्जा और सुरक्षा भी शामिल है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here