मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर स्थित पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल के नवनिर्मित मेडिसिन विंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 100 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित यह आधुनिक चिकित्सा परिसर बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्रवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और उन्हें अधिक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



