बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर की बातचीत

0
80
बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर की बातचीत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजिंग में बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों, ईरान, यूक्रेन संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वार्ता से बीजिंग और मॉस्को के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी और संयुक्त राष्ट्र, दक्षिण अफ्रीका परिषद और ब्रिक्स जैसे मंचों के माध्यम से समन्वय बढ़ेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा में बढ़ते सहयोग पर भी प्रकाश डाला, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा के कुछ ही समय बाद हुई, जहां उन्होंने शी चिनफिंग से क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here