मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव तिथियां घोषित होने के बाद ही पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले चरण में 10 स्थानों – बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, नई चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद- में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, बेंगलुरु में प्रस्ताविक मैच कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन होंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



