मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी इसके बाद टीम इंग्लैंड जाएगी। भारत को 26 जून से आयरलैंड के विरुद्ध उनके घर में दो टी-20 और एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया 14 जुलाई से इंग्लैंड में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इन सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आज, शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया की टी20I टीम की घोषणा की गई। इससे पहले मेंस सेलेक्शन कमेंटी की बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के युग का अंत हो गया है। स्काई लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई की चयन समिति आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में शामिल किया है। इसके अलावा आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



