बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लिया बड़ा फैसला, A+ कैटेगरी को समाप्त किया

0
124
बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लिया बड़ा फैसला, A+ कैटेगरी को समाप्त किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की लिस्ट जारी की। बीसीसीआई ने ए प्लस श्रेणी को खत्म कर अब खिलाड़ियों को केवल तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटा है। दैनिक जागरण ने सात फरवरी को बताया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस श्रेणी से हटाकर बी श्रेणी में लाया जाएगा और हुआ भी वही। अब ए श्रेणी में केवल तीन क्रिकेटर शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को रखा गया है।केवल वनडे प्रारूप खेलने के कारण रोहित और विराट को बी श्रेणी में रखा गया गया है। हालांकि अभी बीसीसीआई ने इन श्रेणी में अनुबंधित खिलाड़ियों को कितनी राशि मिलेगी, इस बारे में नहीं बताया है। ए प्लस श्रेणी में शामिल क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते थे। इसी तरह ए श्रेणी में सालाना पांच करोड़, बी श्रेणी में तीन करोड़ और सी श्रेणी में सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते थे।

समझा जाता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस श्रेणी की शुरुआत की थी। यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं। अब इनमें से तीन एक या दो प्रारूपों से विदा ले चुके हैं लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता। गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है।

केंद्रीय अनबुंध सूची :

ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here