बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का किया एलान

0
77
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का किया एलान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें दो खिलाड़ी पहली बार शामिल हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर टीम में नहीं हैं क्योंकि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी और वे अपनी चोट पर वर्तमान में काम कर रहे हैं, इसलिए पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी मौजूद हैं। वनडे डेब्यू पर प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और इंग्लैंड में भी गए थे, अब वे श्रीलंका के लिए भी जाएंगे लेकिन जर्सी का रंग अलग होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से आने वाले ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। वे ऑफ स्पिनर और बाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम टीम में है लेकिन उनके खेलने का निर्णय उनकी फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगा। अगर वे फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो टीम में बने रहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here