मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की बुधनी में राज्य के पहले संघ के सैनिक स्कूल का भूमि पूजन होने जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज 5 फरवरी को सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ के पदाधिकारियों के जरिये निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में 40 एकड़ जमीन पर संघ का सैनिक स्कूल बनेगा। पांच फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम और क्षेत्रीय विधायक शिवराज सिंह चौहान के जरिये संघ के सैनिक स्कूल के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक स्तर पर इसके लिया तैयारियां की जा रही हैं। एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले ने ग्राम बगवाड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी के साथ कई सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी में है। इसके तहत देशभर में पीपीपी मोड के अंतर्गत 21 सैनिक स्कूलों के स्थापना को स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना पहला निजी सैनिक स्कूल बुधनी में खोलने जा रहा है। बुधनी में नर्मदा तट पर स्थित बगवाड़ा गांव में 40 एकड़ में भव्य सैनिक स्कूल मूर्त रुप लेगा। यहां भव्य कैंपस बनाया जाएगा, जिसका भूमि पूजन 5 फरवरी को सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



