बेंगलुरु : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्षों के साथ प्रदेश में निवेश संभावनाओं को लेकर बैठक की

0
80
बेंगलुरु : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्षों के साथ प्रदेश में निवेश संभावनाओं को लेकर बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्षों के साथ प्रदेश में निवेश संभावनाओं को लेकर बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बैठक में ‘विकसित राजस्थान 2047’ के संकल्प को साकार करने, राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने तथा प्रवासी भाइयों-बहनों को अपनी मातृभूमि की जड़ों से और मजबूती से जोड़ने के विषयों पर चर्चा हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि विश्वभर में अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और उद्यमशीलता से राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हमारे प्रवासी राजस्थानी बहन-भाई प्रदेश की प्रगति के मजबूत स्तंभ हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश-विदेश में बसा हर राजस्थानी प्रदेश के विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बने।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here