मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष आज लद्दाख पहुंच गए हैं, जहां अगले महीने की 1 तारीख से 15 तारीख तक इनका प्रदर्शन किया जाएगा। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ वायुसेना हवाई अड्डे पर अवशेषों का स्वागत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब ये पवित्र अवशेष देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए अपने स्थायी स्थान से बाहर लाए जा रहे हैं। ये अवशेष कपिलवस्तु के पिपरहवा स्तूप से जुड़े हैं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रतीक माने जाते हैं। यह प्रदर्शनी लोगों को आत्मिक शांति, चिंतन और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर देगी। इन अवशेषों की प्रदर्शनी अगले महीने की 11 और 12 तारीख को ज़ांस्कर में भी होगी। अगले महीने की 14 तारीख को लेह में समापन समारोह आयोजित होगा और 15 तारीख को ये पवित्र अवशेष वापस ले जाए जाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



