मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कल से पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी ने कहा कि श्री मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सामाजिक सुधारों के महत्व को लगातार रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक भाजपा केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से कल्याणकारी और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेगी।
सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विषयों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुँचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सेवा पखवाड़े में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों, पर्यावरण संबंधी पहलों और हाशिए पर रह रहे लोगों तक पहुंच को दर्शाने वाली गतिविधियां होंगी। ये गतिविधियां प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण के अनुरूप होंगी कि राजनीति का उद्देश्य लोगों विशेषकर गरीबों और दलितों की सेवा करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



