मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में गंभीर रूप से घायल ईरान के एक मछुआरे को बचाया है। तटरक्षक बल ने बताया कि घायल मछुआरे का जहाज सचेत पर इलाज चल रहा है। मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-ओवैस पर चिकित्सा आपात स्थिति की सूचना मिलने के बाद आसपास के जहाजों को सहायता समन्वय के लिए सतर्क कर दिया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



