मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के दौरान 10 मार्च 2026 को मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा। बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, पोत 12 मार्च 2026 को मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। यह पोर्ट लुई के चैंप डी मार्स में होने वाली परेड में मार्चिंग दल, नौसेना बैंड और फ्लाई-पास्ट हेलीकॉप्टर के साथ शामिल होगा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन सचिन कुलकर्णी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मॉरीशस तटरक्षक बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी निर्धारित हैं। भारतीय नौसैनिक पोत के पोर्ट लुई पहुंचने का उद्देश्य समुद्री सहयोग मजबूत करना, परिचालन अंतरसंचालनीयता बढ़ाना और भारत और मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और घनिष्ठ बनाना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



