मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और उज्बेकिस्तान के विदेश कार्यालय के विचार- विमर्श का 17वां दौर बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और उज्बेकिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री बखरमजोन अलोयेव ने की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने बताया कि परामर्श के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार तथा निवेश, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग तथा अन्य कांसुलर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



