भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक की आयोजित

0
88
भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक की आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एस.सी.ओ. के राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत आलोक ए डिमरी ने किया। चीन की ओर से राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत यान वेनबिन ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने एस.सी.ओ. नेताओं के निर्णयों के कार्यान्वयन और संगठन के भविष्य के स्वरूप पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष एस.सी.ओ. मामलों में आपसी सहयोग और परामर्श को जारी रखने और मजबूत करने पर सहमत हुए। मंत्रालय ने बताया कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने पश्चिम क्षेत्र के सचिव सिबी जॉर्ज से मुलाकात कर सुरक्षा, व्यापार, संपर्क और जन-संबंधों सहित एस.सी.ओ. ढांचे के भीतर सहयोग की समीक्षा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here